उत्तराखंड

ब्रेकिंग : कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए 10 प्रत्याशियों के नाम किए फाइनल। देखें सूची

इंफो उत्तराखंड/ देहरादून

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने 10 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए वफादार और आक्रामक नेताओं को तरजीह दी है। पार्टी ने सात राज्यों से 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। वहीं, झारखंड में स्थिति साफ नहीं होने की वजह से कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को उम्मीदवार बनाया है।

राजस्थान सेरणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी उम्मीदवार बनाए गए हैं। राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में पार्टी को स्थानीय नेताओं को मौका देने का दबाव था।

हरियाणा से अजय माकन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश से विवेक तनखा पार्टी के उम्मीदवार बनाए गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम तमिलनाडु और जयराम रमेश कर्नाटक से राज्यसभा में पहुंचेंगे। वहीं, इमरान प्रतापगढ़ी महाराष्ट्र से राज्यसभा के उम्मीदवार बनाए गए हैं।

वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक और विवेक तनखा असंतुष्ट गुट में शामिल रहे हैं, पर इन दोनों नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष को असंतुष्ट नेताओं की तरफ से लिखे गए पत्र को लेकर हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी, जबकि बाकी नेता लगातार बैठकें करते रहे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के असंतुष्ट गुट से अलग होने के बाद असंतुष्टों का पलड़ा कमजोर पड़ गया था।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top