Ad Ad
उत्तराखंड

दून के जंगल में मिला महिला का सड़ा-गला शव

  • देहरादून के जंगल में महिला का सड़ा-गला शव मिला
  • 4, 5 दिन पुराना होने की आशंका

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल से एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार बुधवार को सूचना मिली कि बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रेमनगर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जंगल के अंदर एक महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में पड़ा मिला, जो प्रथम दृष्टया लगभग 4 से 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को मिला आधुनिक न्यूरोवेस्कुलर तकनीकों का प्रशिक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

यह भी पढ़ें 👉  सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार : डॉ रावत

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने महिला की पहचान और मामले के खुलासे के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  240 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को मिला हुनर का सर्टिफिकेट

फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top