13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार
देहरादून।
प्रदेश के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस बार 13 महिलाओं का चयन किया गया है। पुरस्कार वितरण समारोह 4 सितंबर को आईआरडीटी सभागार में आयोजित होगा।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्यभर से चयनित महिलाओं को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी सामर्थ्य से बढ़कर काम कर रही हैं और उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं को सशक्त करना सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें सरकार पीछे नहीं रहेगी।
मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की असली तस्वीर आंगनबाड़ी बहनों में दिखाई देती है और उन्हें इसका श्रेय मिलना चाहिए।



लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें