उत्तराखंड

दून मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा सुपरस्पेशियलिटी कोर्स

  • दून मेडिकल कॉलेज को एमसीएच यूरोलॉजी की दो सीटें, किडनी ट्रांसप्लांट का रास्ता आसान

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से इस शैक्षणिक सत्र में एमसीएच यूरोलॉजी की दो सुपरस्पेशियलिटी सीटों की मंजूरी मिल गई है। एनएमसी ने हाल में सुपरस्पेशियलिटी सीट मैट्रिक्स जारी किया है, जिसमें देशभर में M.Ch Urology की सीटों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide : देर रात आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे CM धामी, युद्धस्तर पर रेस्क्यू के निर्देश

इस उपलब्धि को कॉलेज और प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इससे उत्तराखंड में लंबे समय से प्रस्तावित सरकारी किडनी ट्रांसप्लांट सेंटर की राह अब और आसान हो जाएगी।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन के नेतृत्व में लंबे समय से सुपरस्पेशियलिटी कोर्स और उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के प्रयास किए जा रहे थे। सीटों की स्वीकृति मिलने के बाद संस्थान में यूरोलॉजी विभाग को और मजबूत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: मुख्यमंत्री धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार

अभी तक प्रदेश के किडनी मरीजों को ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य राज्यों के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे मरीजों और परिजनों पर आर्थिक बोझ के साथ मानसिक दबाव भी बढ़ता है। हालांकि आयुष्मान भारत योजना में किडनी ट्रांसप्लांट शामिल है, लेकिन राज्य में सुविधा नहीं होने से लोगों को बाहर जाना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला संवाद कार्यक्रम में सीएम ने सुनी महिलाओं की अपेक्षाएं और सुझाव

मेडिकल कॉलेज में एमसीएच यूरोलॉजी की पढ़ाई शुरू होने से विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी। साथ ही भविष्य में दून अस्पताल परिसर में ही किडनी ट्रांसप्लांट जैसी उन्नत सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। इससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर सस्ता, समय पर और बेहतर इलाज मिल सकेगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top