उत्तराखंड

देहरादून में खुलीं 17 नई सस्ते राशन की दुकानें, 12 नई दुकानों के लिए टेंडर जारी

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल जिला पूर्ति कार्यालय में सरकारी सस्ते गल्ले की नई दुकानों के लिए प्रस्तावित दबी फाईल को निकालते हुए टैण्डर प्रक्रिया जारी कर दी है। जनमानस को भीड़ में लगकर एक ही दुकान से राशन लेने को मजबूर थे, जिलाधिकारी नई सस्ता गल्ला की राशन दुकानों के लिए टेण्डर करने के निर्देश दिए।

विभिन्न नगर निगम/नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत नई सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानों के आंवटन हेतु पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये थे जिसके क्रम में 17 नई सस्ते गल्ले राशन की दुकानें खुल गई हैं तथा 12 नई दुकानों के लिए टेण्डर आमंत्रित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने वर्षों से प्रस्तावित नई सस्ता गल्ला राशन की दुकानों की पत्रावली बाहर निकाली जिसका नतीजा यह निकला की 17 दुकाने खुल गई हैं तथा शेष दुकानों के लिए आवेदन आमत्रित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को दी ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

जनपद देहरादून के शहरी क्षेत्रों में उचित दर विक्रेताओं की मृत्यु/त्याग पत्र दिये जाने तथा आबादी में वृद्धि होने, शहर में विद्यमान उचित दर दुकानों पर राशन कार्ड उपभोक्ताओं का भार बढने व सार्वजनिक वितरण प्रणाली व्यवस्था को सुदृढ करने तथा जनमानस की सुलभता के दृष्टिगत नई उचित दर की दुकानों के आंवटन हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रेस विज्ञाप्ति जारी की गई। जिसके क्रम में इन्वेस्ट उत्तराखण्ड पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदित आवेदनों पर नये उचित दर ़िवक्रेताओं के चयन हेतु चयन समिति की संस्तुति के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा जनपद के विभिन्न शहरी क्षेत्रों मौहल्लों 17 उचित दर विक्रेताओं को दुकान आवंटित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद प्रशांत सिंह के परिजनों से मिले मंत्री गणेश जोशी, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अब जिला प्रशासन द्वारा 12 नई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिनमें नगर निगम देहरादून अन्तर्गत डालनवाला क्षेत्र दून विहार जाखन, कनाटप्लेस चुक्खुवाला, मियावाला क्षेत्र बालावाला, मोहकमपुर, ब्रहमणवाला, रायपुर प्रथम डांडा लखौण्ड (खुदानेवाला), नगर पालिका मसूरी अन्तर्गत बार्लोगंज, नगर निगम ऋषिकेश अन्तर्गत अम्बेडकर चौक, अद्वैतानन्द मार्ग, मुखर्जी चौक, इन्द्रा नगर, आशुतोष नगर राशन दुकानों के लिए टेण्डर आमंत्रित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शोक संतप्त नारायण सिंह राणा से मिले द ग्रेट खली, ढांढस बंधाया
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top