उत्तराखंड

Big Breaking : उत्तराखंड से बड़ी खबर, दारोगा भर्ती घोटाले में 20 संदिग्ध सब इंस्पेक्टर सस्पेंड (sub inspector suspended)

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दारोगा भर्ती घोटाले में 20 सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं दारोगा भर्ती घोटाला वर्ष 2015-16 में हुआ था।

बता दूं कि 2015-16 दारोगा भर्ती घोटाले की जांच विजिलेंस कर रही थी, अभी तक की जांच पड़ताल में 40 से अधिक दारोगाओं पर परीक्षा में धांधली कर नियुक्ति पाने का आरोप है। विजिलेंस अभी भी कई साक्ष्य सबूत एकत्र कर विवेचना में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

बताया जा रहा है कि आरोपी दारोगाओं के शैक्षिक प्रमाण पत्र की भी जांच हो रही है। ऐसा अंदेशा जताया गया है, कि दारोगा भर्ती मामले में नियुक्ति पाने वाले कई दारोगा के शैक्षिक प्रमाण पत्र भी फर्जी हैं। ऐसे में विजिलेंस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा : बार के बिल को लेकर हुई फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत, 4 गिरफ्तार

इसके लिए प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में तैनात आरोपित दारोगाओं के बारे में कई तरह की जानकारी भी विजिलेंस जुटा रही है।

दारोगा भर्ती मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई के रूप में सस्पेंड किए गए 20 दरोगा के मामले में एडीजी डॉ वी. मुरुगेशन ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के आदेश के तहत की गई है। आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि जब तक इस मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती संदिग्ध 20 दारोगा निलंबित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top