उत्तराखंड

मौसम का मिजाज : बारिश से लौटी ठिठुरन, कहीं राहत तो कहीं आफत

  • बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ठिठुरन बढ़ी, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े

नरेंद्रनगर। क्षेत्र में गुरुवार से जारी बारिश का सिलसिला शुक्रवार शाम तक भी नहीं थमा। लगातार हो रही वर्षा से जहां ठंड और ठिठुरन में इजाफा हुआ है, वहीं जनजीवन भी प्रभावित हो गया है। नई टिहरी सहित ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर ने फिर दस्तक दे दी है, जिससे लोगों ने दोबारा गर्म ऊनी कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।

लगातार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यह बारिश वन विभाग के लिए राहत लेकर आई है। जंगलों में लगी आग पूरी तरह बुझ गई है और धुंध भी छंट गई है। वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। उनका कहना है कि यह बारिश सेब सहित अन्य फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया ''हिंदी दिवस''

नरेंद्रनगर में बढ़ी दिक्कतें

नरेंद्रनगर शहर में सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़कों की हालत बदतर हो गई है। जगह-जगह खोदे गए गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर मलबा और रोड़ी पड़ी होने से लोग फिसल रहे हैं और सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया ''हिंदी दिवस''

स्थानीय लोगों ने कार्यदायी संस्था वीवीआईपी गाजियाबाद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सीवर लाइन बिछे करीब 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक न तो गड्ढे भरे गए हैं और न ही सड़कों का डामरीकरण किया गया है। कार्य की धीमी गति को लेकर लोगों में नाराजगी है।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया ''हिंदी दिवस''

सामाजिक कार्यकर्ताओं पवन कुमार डंयूडी, नरपाल सिंह भंडारी, उपेंद्र थपलियाल और धूम सिंह नेगी ने बताया कि धूप में जहां सड़कों पर धूल उड़ती है, वहीं बारिश में जलभराव से हालात और खराब हो जाते हैं।

इस संबंध में एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को जल्द सड़कों की मरम्मत और डामरीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top