उत्तराखंड

बड़ी खबर : अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

  • अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त आये पुलिस की गिरफ्त में..
  • अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस द्वारा महज 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट, इंफो उत्तराखंड। बागेश्वर जनपद में कुछ दिनों पहले अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक युवक को जान से मारने और हमला कर कार से कुचलने की कोशिश की गई। साथ ही युवक को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  महंगा हुआ सफर : अब ₹3,075 में बनेगा FASTag वार्षिक पास, NHAI ने दी मंजूरी

आपकों बता दें कि बागेश्वर में कुंडल सिंह धपोला के पुत्र दिलीप सिंह, निवासी तहसील रोड बागेश्वर ने 5 तारीख को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, तहरीर में युवक ने कहा कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसे जान से मारने की नियत से हमला करने व कार से कुचलने की कोशिश व गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली बागेश्वर में FIR दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी : हेमंत द्विवेदी

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोण्डे के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी कोतवाली बागेश्वर व 0उ0नि0 खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए सुराग रसी पता रसी कर पंकज कुमार पुत्र राजन राम निवासी दुगालखोला अल्मोड़ा उम्र (29) वर्ष, व विवेक चंद्र पुत्र पनी राम निवासी दुगालखोला अल्मोड़ा उम्र (32) वर्ष को ताकुला रोड बागेश्वर से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में आईं 162 शिकायतें

पुलिस द्वारा अभियुक्तगणों को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार अल्मोड़ा भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एस0एस0आई0 खष्टी बिष्ट, आरक्षी नरेंद्र गोस्वामी, व चालक भुवन प्रसाद मौजूद थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top