उत्तराखंड

सनसनी : रायपुर के खंडहर में मिला लापता युवती का शव, मचा हड़कंप

  • देहरादून में खंडहर से युवती का शव मिलने से सनसनी, ओवरडोज की आशंका

देहरादून। राजधानी के रायपुर थाना क्षेत्र के चूना भट्ठा इलाके में रविवार को एक पुराने खंडहर से 28 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। प्रथम दृष्टया शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान डालनवाला क्षेत्र की सूरज बस्ती निवासी शिवानी (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह तीन दिन से घर से लापता थी। युवती का शव चूना भट्ठा के पास एक पुराने खंडहर के अंदर पड़ा मिला, जिसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी प्रमोद कुमार और एसपी देहात जया बलूनी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

स्थानीय निवासी भागीरथ रावत के अनुसार शिवानी ने करीब तीन साल पहले एक युवक से प्रेम विवाह किया था। दोनों की मुलाकात नशे के दौरान हुई थी। शादी के बाद भी महिला नशे की लत से बाहर नहीं निकल पाई। उसका दो साल का बेटा है, जिसकी देखभाल फिलहाल उसकी छोटी बहन कर रही है। बताया गया कि महिला के पति का भी नशा मुक्ति केंद्र में इलाज चल रहा है और वह इस समय गाजियाबाद में भर्ती है।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

परिजनों के अनुसार शिवानी को कई बार हरिद्वार के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी आदत नहीं छूट सकी। करीब 15 दिन पहले ही वह नशा मुक्ति केंद्र से घर लौटी थी। परिजनों का कहना है कि वह नशे की हालत में कई बार एक-दो दिन के लिए घर से गायब हो जाती थी और फिर वापस लौट आती थी।

मृतका की मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि चूना भट्ठा इलाके में खुलेआम स्मैक की बिक्री होती है और उन्होंने कई बार पुलिस को इसकी सूचना दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की जान गई।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला नशे के ओवरडोज से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी देहरादून में जनवरी और फरवरी के दौरान पांच दिनों के भीतर तीन महिलाओं की हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई थी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top