उत्तराखंड

21 दिन बाद फिर शुरू हुई यमुनोत्री धाम की यात्रा।

  • 21 दिन बाद फिर शुरू हुई यमुनोत्री धाम की यात्रा

उत्तरकाशी

यमुनोत्री धाम की यात्रा 21 दिन बाद विधिवत शुरू हो गई है‌ पहले दिन 960 श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए. वहीं यमुनोत्री धाम पहुंचने के लिए यात्रियों को फूलचट्टी से खरसाली होते जानकीचट्टी से धाम तक करीब 8 से 9 किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है।

हालांकि, यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू होने के बाद तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है। मॉनसून के दौरान भारी बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद होने के कारण बीते तीन सप्ताह से यमुनोत्री धाम की यात्रा पूरी तरह बंद थी।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

प्रशासन ने यमुनोत्री हाईवे पर फूलचट्टी तक आवाजाही सुचारू होने के बाद मंगलवार को धाम की यात्रा शुरू कर दी है. सड़क की स्थिति को देखते हुए खरादी से फूलचट्टी तक शटल सेवा के माध्यम से यात्रियों का आवागमन करवाया जा रहा है. उसके बाद धाम तक पैदल यात्रा करवाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

यमुनोत्री धाम में भी रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान, पूजा अर्चना कर मां यमुना के दर्शन किए.क रीब एक महीने बाद शुरू हुई यात्रा से पैदल मार्ग और जानकीचट्टी, कृष्ण चट्टी, फूलचट्टी, नारदचट्टी आदि यात्रा पड़ावों पर खूब चहल पहल दिखाई दी है।

यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि मॉनसून के बाद यमुनोत्री धाम की यात्रा मंगलवार को विधिवत दोबारा शुरू हो गई है । इसके लिए उन्होंने धाम में जरूरी व्यवस्थाओं को भी जल्द दुरुस्त करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम में मोबाइल नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराई जाए और यहां शौचालयों को भी ठीक किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

साथ ही कहा कि भारी बारिश के कारण यमुनोत्री धाम में स्नान घाट क्षतिग्रस्त हुए हैं और नदी तट पर जाने वाली सीढ़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। यमुना नदी तट पर श्रद्धालुओं के सुरक्षित स्नान के घाटों को दुरुस्त करने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को बहाल किया जाए।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top