उत्तराखंड

बड़ी खबर : गैस डिलीवरी कर्मी ने दर्ज कराई फर्जी लूट की शिकायत, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

गैस डिलीवरी कर्मी ने दर्ज कराई फर्जी लूट की शिकायत, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

 

देहरादून/सहसपुर/ इंफो उत्तराखंड 

गैस सिलिंडर डिलीवरी कर्मी द्वारा लूट की फर्जी सूचना दर्ज कराना भारी पड़ गया। सहसपुर थाने में दर्ज इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने लूट की घटना को झूठा पाया।

वादी नीरज कुमार ने 30 नवंबर को शिकायत दी थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसका रास्ता रोककर गाली-गलौज और मारपीट करते हुए 25,000 रुपये लूट लिए। शिकायत पर सहसपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  80th Independence Day : डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कपिल ठाकुर और अंशु ठाकुर ने अपने पिता के साथ वादी द्वारा पूर्व में हुई मारपीट का बदला लेने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर वादी के साथ मारपीट की। वादी ने इस घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हुए झूठी लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  80th Independence Day : सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन

पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि जिस 25,000 रुपये की लूट की बात कही गई थी, वह राशि वादी ने पहले ही गैस एजेंसी में जमा कर दी थी।

पुलिस ने पुष्टि की है कि वादी नीरज कुमार द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर झूठी थी। अब वादी के खिलाफ फर्जी शिकायत दर्ज कराने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकार : मंत्री कौशिक

घटना की सच्चाई का पता लगाने में प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गहनता से जांच की। इस टीम में व0उ0नि0 विकास रावत, उ0नि0 मंगेश कुमार, हे0 का0 जितेंद्र, का0 नरेश पंत, और एसओजी के का0 जितेंद्र, अमित, व पंकज ने प्रमुख भूमिका निभाई।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top