उत्तराखंड

अच्छी खबर: नर्सिंग कॉलेज टिहरी को मिली एमएससी पाठ्यक्रम की मंजूरी

  • नर्सिंग कॉलेज टिहरी को मिली एमएससी पाठ्यक्रम की मंजूरी
  • _ सत्र 2026-27 से शुरू होंगी पीजी कक्षाएं, 10 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

देहरादून। टिहरी जनपद के राजकीय नर्सिंग कॉलेज सुरसिंधार में एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालन को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कॉलेज में विधिवत स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू की जाएंगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसकी स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  गर्भ में ही होगी शिशु के दिल की बीमारियों की पहचान

मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि एमएससी नर्सिंग के तहत कुल 10 सीटें स्वीकृत की गई हैं। इनमें कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग, ऑब्सटेट्रिकल एंड गायनोकोलॉजी नर्सिंग, मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग, चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग और मेंटल हेल्थ नर्सिंग विषयों में दो-दो सीटें शामिल हैं। पीजी पाठ्यक्रम शुरू होने से बीएससी नर्सिंग करने वाले विद्यार्थियों को टिहरी में ही उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  डी.डी. कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं नर्सिंग शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में नए मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना के साथ-साथ स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि प्रदेश को कुशल और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ उपलब्ध हो सके।

डॉ. रावत ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज टिहरी में एमएससी पाठ्यक्रम की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की संस्तुति पर सरकार ने पीजी कक्षाओं को मंजूरी दी। वर्तमान में कॉलेज में बीएससी नर्सिंग 40 सीटों के साथ संचालित है, अब एमएससी नर्सिंग शुरू होने से शैक्षणिक क्षमता और गुणवत्ता को और मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  डी.डी. कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top