Ad Ad
उत्तराखंड

Big Breaking : हरिद्वार में एक साथ गिरे बिजली के 4 खंभे, बाल-बाल बची राहगीरों की जान

हरिद्वारः कनखल क्षेत्र की पॉश कॉलोनियों में शुमार सर्वप्रिय विहार में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक के बाद एक बिजली के 4 खंभे जमीन पर आ गिरे। इस दौरान एक खंभा मोहल्ले में खड़ी गाड़ी पर भी गिरा। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।

गनीमत रही कि 5 मिनट पहले ही कार सवार परिवार गाड़ी से उतर गया था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जिस समय यह घटना हुई, उस समय कई लोग सड़क पर टहल भी रहे थे। जो किस्मत से बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : डिप्टी एमएस डॉ. एनएस बिष्ट ने दिया इस्तीफा

कहने को हर बार कुंभ में हरिद्वार की खस्ताहाल सड़कों के साथ ऐसी बिजली के खंभों को भी बदलने का काम विद्युत विभाग करता है। जिनकी हालत जर्जर है, लेकिन इस बार शायद यह काम नहीं किया गया। यही कारण है कि कनखल की कॉलोनियों में शुमार सर्वप्रिय विहार में मंगलवार शाम उस समय बिजली के चार खंभे भरभरा कर गिर गए। जिस दौरान इन पर काम चल रहा था। हालांकि, काम के चलते लाइन में करंट काट दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन को लेकर 24x7 अलर्ट पर रहेंगे अधिकारी, जलभराव वाले क्षेत्रों में चलेगा विशेष अभियान : डॉ. चौहान

इनमें से एक खंभा मोहल्ले में खड़ी कार पर भी जा गिरा. बस गनीमत यह रही कि उसमें कार मालिक निकलकर घर गया था। जिससे वो खंभे की चपेट में आने से बच गया। वहीं, मोहल्ले में काफी लोग घूम भी रहे थे, जो बाल-बाल चोटिल होने से बचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी समय से यह बिजली के खंभे जर्जर हालत में थे। विद्युत विभाग को कई बार कहने के बावजूद इन्हें नहीं बदला गया था।

क्या कहते हैं क्षेत्रवासी:

यह भी पढ़ें 👉  आखिर दयारा बुग्याल से कहां गायब हुई बबीता?

स्थानीय निवासी मयंक शर्मा का कहना है कि 10 साल पहले मोहल्ले के जर्जर खंभों को बदला गया और उनकी जगह नए खंभे लगाए गए थे, लेकिन ये खंभे 10 साल भी नहीं चल पाए और आज इनमें से चार खंभे धराशायी हो गए। इसमें एक कार क्षतिग्रस्त हुई है। जबकि, राहगीर भी हादसे में बच गए। मामले में स्थानीय पार्षद व बीजेपी विधायक को भी अवगत कराया गया था, लेकिन किसी ने इस संबंध में कोई संज्ञान नहीं लिया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top