उत्तराखंड

सहरानीय कार्य : 24 घंटे में सुलझा 4 वर्षीय बच्ची के अपहरण का मामला, दून पुलिस ने दिखाई तत्परता

चार साल की बच्ची के अपहरण का 24 घंटे में खुलासा, दून पुलिस की सराहनीय तत्परता

देहरादून। दून पुलिस की सतर्कता और बेहतरीन समन्वय ने चार वर्षीय बच्ची के अपहरण की घटना को 24 घंटे के भीतर सुलझाने में सफलता हासिल की है। बच्ची को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा गया है। इस मामले में आरोपी विधि विवादित किशोर को पुलिस ने संरक्षण में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी मामले में ₹2,500 का इनामी अपराधी गिरफ्तार

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने स्वयं कमान संभालते हुए एसओजी, एएचटीयू और स्थानीय पुलिस की 7 अलग-अलग टीमें गठित कीं। इन टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से संदिग्ध के संबंध में सूचनाएं जुटाईं। शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  महंगा हुआ सफर : अब ₹3,075 में बनेगा FASTag वार्षिक पास, NHAI ने दी मंजूरी

पुलिस टीम ने करीब 200-300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया, जिसमें बच्ची के साथ एक युवक को जाते हुए देखा गया। अंतिम लोकेशन दर्शनलाल चौक के पास मिलने पर पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया और कनक चौक के पास से संदिग्ध किशोर को संरक्षण में लेकर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसानों को मिल रहा किसान सम्मान निधि का लाभ : मुख्यमंत्री

पुलिस की टीमों का योगदान

एसओजी टीम के निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट और अन्य अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। अन्य टीमों ने धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर तलाशी अभियान चलाया। एसओजी, एएचटीयू और स्थानीय पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top