उत्तराखंड

79th Independence Day : जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में छात्रों ने ली शपथ, देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प

स्वतंत्रता दिवस पर जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में छात्रों ने ली शपथ

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने की शपथ ली। इस दौरान कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ शंकर रामामूर्ति ने कहा कि स्वतंत्रता ने हमें आगे बढ़ने का अवसर दिया है और छात्रों का कर्तव्य है कि वो उस अवसर को उपलब्धि में बदलें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

इस मौके पर कंप्यूटर साइंस छात्रों के लिए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर आधारित इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स (आईओटी) लैब का उदघाटन किया गया।
गुरूवार को सेलाकुई स्थित जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

इस दौरान विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ शंकर रामामूर्ति ने कहा कि छात्रों को देश की स्वतंत्रता का महत्व समझना चाहिए। लाखों बलिदानों के परिणामस्वरूप आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। इसलिए छात्रों को कर्तव्य पथ पर आगे बढ़कर देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।

इस मौके पर कुलपति ने कंप्यूटर साइंस विभाग में इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स लैब का उदघाटन किया, जहां छात्र और शोधकर्ता माइक्रोकंट्रोलर, सेंसर, कम्युनिकेशन मॉड्यूल और क्लाउड इंटीग्रेशन प्लेटफार्म की मदद से समाधान खोजने और विकसित करने का कार्य कर सकेंगे ताकि डिज़ाइन, निर्माण और परीक्षण के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके। इस दौरान विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार राजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, डीन, शिक्षक और छात्र उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top