उत्तराखंड

बड़ी खबर : बकरी चुगाने गए युवक पर भालू ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती, देखें Video

पोखरी गांव में बकरी चुगाने ने गए युवक को भालू ने हमला कर किया घायल, घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंड़ियाल से जिला अस्पताल किया गया रेफर

रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी

पौड़ी जिले क्षेत्र के कल्जीखाल ब्लॉक के पूर्वी मनियारस्यूं के पोखरी गांव से भालू के हमले में एक 20 वर्षीय युवक के घायल होने का मामला सामने आया है। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंड़ियाल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पौड़ी रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पोखरी गांव से सटे जंगल में 20 वर्षीय युवक हिमांशु 57 वर्षीय सुरेंद्र सिंह रावत के साथ बकरी चुगाने के लिए गया था। बताया कि बकरी चुगते हुए ग्रामीण सुरेंद्र सिंह रावत कुछ आगे निकल गया। इतने में युवक हिमांशु पर भालू द्वारा हमला कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट

ग्रामीण सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हो हल्ला करने के बाद किसी तरह से युवक हिमांशु को छोड़ भालू भाग गया। लेकिन घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसको की प्राइवेट वाहन से ग्रामीणों व परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घांड्याल में भर्ती कराया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

चिकित्सालय में वन विभाग की टीम भी मौजूद है। जानकारी देते हुए वन बीट अधिकारी पद्मेंद्र सिंह रौथाण व वनीकरण चौकीदार दीपक सिंह ने बताया कि युवक के जबड़े, कान के नीचे, सर पर और कमर पर चोटें आई हैं। जिनको की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंड़ियाल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट

डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा घायल का अभी उपचार किया जा रहा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top