- दून में जुटा देशभर के हड्डी रोग विशेषज्ञों का जमावड़ा
- _ लाइव सर्जरी से सीखीं बारीकियां
- _ कैडावर और एडवांस्ड वर्कशॉप रहे मुख्य आकर्षण
देहरादून। उत्तरांचल ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का 22वां वार्षिक सम्मेलन राजपुर रोड स्थित होटल अकेता और होटल रेड फॉक्स में आयोजित हुआ। देहरादून ऑर्थोपेडिक सोसायटी के तत्वावधान में हुए इस सम्मेलन में देशभर के अस्थि रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया।

दून मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. गीता जैन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में एमएस डॉ. आर.एस. बिष्ट, डीएमएस डॉ. एन.एस. बिष्ट और डॉ. विनम्र मित्तल ने लाइव सर्जरी में अहम भूमिका निभाई।

आयोजन अध्यक्ष डॉ. राजेश माहेश्वरी, सचिव डॉ. एस.एन. सिंह और सह-सचिव डॉ. गौरव गुप्ता के नेतृत्व में वैज्ञानिक सत्र, कैडावर वर्कशॉप, रोबोटिक तकनीक प्रशिक्षण और नी रिप्लेसमेंट पर कार्यशालाएं हुईं।
दिल्ली से आए विशेषज्ञ डॉ. विक्रम म्हास्कर और डॉ. रमाकांत अग्रवाल ने भी विचार रखे। दून अस्पताल से लाइव सर्जरी का प्रसारण किया गया। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन ने ऑर्थोपेडिक क्षेत्र में नई तकनीकों और युवा डॉक्टरों को प्रशिक्षण का मंच प्रदान किया।
