धूलकोट डाट काली मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा। एक की मौत, दो घायल।
नीरज पाल
देहरादून। राजधानी के धूलकोट डाट काली मंदिर के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसा इतना भीषण था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। हालांकि इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। और अन्य दो घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को ग्राफिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह-सुबह धूलकोट डाट काली मंदिर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हालांकि घटना स्थल से स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को ग्राफिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और घटना स्थल से दोनों वाहनों को बीच सड़क से हटाकर साइड लगाया गया। हालांकि पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें