उत्तराखंड

चमोली : घास लेने गई महिला की खाई में गिरकर दर्दनाक मौत।

चमोली : घास लेने गई महिला की खाई में गिरकर दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां नारायणबगड़ ब्लॉक के गडसिर गांव की एक महिला घास काटने के लिए जंगल गईं हुईं थीं। तभी अचानक जंगल में घास काटते समय महिला का पैर फिसलकर खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।

महिला की पहचान 36 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी मनवीर सिंह के रूप में हुई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ पटोरी के जंगल में घास काटने गई थी, इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह संतुलन खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी, साथ में मौजूद महिलाओं ने तुरंत गांव में सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को जानकारी देकर मदद की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सीएम जनरल खंडूड़ी

घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व पुलिस और डीडीआरएफ की टीम राहत-बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची, टीम ने गहरी खाई में उतरकर काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  “यह दशक उत्तराखंड का होगा”, विकास के विजन पर सरकार का फोकस : डा. आर राजेश कुमार

मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेजा गया है, उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया,

यह भी पढ़ें 👉  पूजा-अर्चना के साथ देश-प्रदेश में सुख, समृद्धि की कामना कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गांव में इस दुखद घटना से शोक की लहर है, ग्रामीणों ने प्रशासन से वन क्षेत्रों में जाने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top