राजनीति

आगामी नगर निगम चुनाव मजबूती से लड़ेगी आम आदमी पार्टी : जोत सिंह बिष्ट

  • आगामी नगर निगम चुनाव मजबूती से* *लड़ेगी आम आदमी पार्टी : जोत सिंह बिष्ट

प्रदेश में होने वाले नगर निगम चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट संगठान की इकाइयों से विचार-विमर्श कर निगम के चुनाव में मजबूती से लड़ने के लिए ऊर्जा भरने का काम कर करेगें।

गढ़वाल मंडल का भ्रमण करने के बाद अब कुमाऊं मंडल का प्रस्तावित भ्रमण दौरा जोत सिंह बिष्ट जी का शुरू हो गया है 24 तारीख से लेकर 28 तारीख तक कुमाऊं मंडल के अलग-अलग जिलों में संगठन की इकाइयों से गहन विचार-विमर्श कर पार्टी को मजबूत करने हेतु और प्रदेश में भाजपा की सरकार द्वारा संचालित कृत्य के खिलाफ संगठन किस तरह सरकार की गतिविधियों पर नजर रखते हुए गलत नीतियों का पदार्पण कर उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन में मजबूती से आवाज उठाने का काम आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान : फर्जी खाताधारक बनकर करता था ऐसे ठगी, पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे, पढ़िए शातिर ठगों के गजब कारनामे...

जिस तरह से प्रदेश सरकार ने युवाओं पर लाठियों की जोर आजमाइश की और उनके आंदोलन को फेल करने की साजिश हुई उससे तो यही लगता है कि सरकार अपने मंसूबों में असफल हुई। पुरा प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, जोशीमठ जैसे मुद्दों पर अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा धीरेन्द्र शास्त्री पर अभद्र टिप्पणी का मामला : लक्सर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, भेजा जेल 

प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने बताया कि जोत सिंह बिष्ट प्रदेश संगठन की बैठक कर सरकार की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संकल्प बंद होकर संगठन की मजबूती प्रदान करते हुए नगर निगम चुनाव में अपनी जीत दर्ज कराने का प्रयास करेगा यही जीत का मंत्र कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  विकासखण्ड कल्जीखाल फल्दा गांव में प्रमुख बीना राणा (Beena Rana) ने नागराजा मन्दिर में की पूजा अर्चना, लिया आशीर्वाद 

संगठन की बैठकों में तमाम जिला अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रभारी वार्ड अध्यक्ष कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Most Popular

To Top