उत्तराखंड

ब्रेकिंग : AAP के “प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली” का बड़ा बयान, कहा प्रदेश के सभी राशन कार्ड धारकों को सरकार साल में जारी करें 6 मुफ्त गैस सिलेंडर

प्रदेश के सभी राशन कार्ड धारकों को दिए जांए 6 गैस सिलेंडर मुफ्त : दीपक बाली,प्रदेष अध्यक्ष,आप

सरकार सभी राशन कार्ड धारकों को साल में जारी करे 6 मुफ्त गैस सिलेंडर – दीपक बाली,प्रदेष अध्यक्ष,आप

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड

आप नेता दीपक बाली ने बयान जारी करते हुए कहा है कि….दो दो बार का लॉकडाउन झेलने के बाद प्रदेश की जनता आर्थिक रूप से बुरी तरह से परेशान है। लोगों का मंहगाई से बुरा हाल है। ऐसे में राज्य सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि जनता को राहत देते हुए सभी राशन कार्ड धारकों को सरकार 3 गैस सिलेंडर मुफ्त देने का काम करे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

दीपक बाली ने कहा कि कहा कि वास्तव में अंत्योदय कार्डधारक आर्थिक रूप से परेशान हैं लेकिन गरीबी रेखा के कार्ड धारकों का भी बुरा हाल है। वहीं एपीएल कार्डधारकों की भी स्थिति अच्छी नहीं है। उन्हें भी बुरी तरह आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि सरकार को चाहिए कि वह प्रदेश के सभी कार्ड धारकों को फ्री गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं और होना तो यह चाहिए कि जनता की आर्थिक तंगी को ध्यान में रखते हुए साल में तीन के बजाय छ गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

उन्होंने आगे कहा कि एक ओर सरकार जनता का हितैषी बनने की बात करती है लेकिन आज मंहगाई आसमान छू रही है और गैस के दाम भी आम लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं जिसका असर लोगों के घरेलू बजट पर पड रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस पर अमल करते हुए सभी वर्ग के कार्ड धारकों को साल में 6 गैस सिलेंडर मुफ्त प्रदान करे।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top