हिल न्यूज़

डोईवाला : फसलों के क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित हुए किसानों ने फूंका वन विभाग का पुतला

  • डोईवाला : फसलों के क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित हुए किसानों ने फूंका वन विभाग का पुतला

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। सिमलास ग्रांट में किसान जंगली जानवरों के आतंक से बेहद ही परेशान हैं। जंगली हाथियों से ग्रस्त किसानों की गन्ने की फसल पूरी तरह से नष्ट कर देने के बाद अब जंगली सांभर, चीतल, नीलगाय, हिरन व सुअरों के द्वारा किसानों की फसलों को नुक़सान पहुंचाया जा रहा है।

शनिवार रात्रि को भी सिमलास ग्रांट में इन जंगली जानवरों द्वारा कई किसानों की फसल को नुक़सान पहुंचाया गया है। जिससे परेशान व क्षुब्ध किसानों ने धरना प्रदर्शन करते हुए वन विभाग का पूतला दहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  द हैरिटेज स्कूल का आईसीएसई-आईएससी में शत-प्रतिशत रिजल्ट

जंगली जानवरों की आए दिन होने वाली चहलकदमी व उनके द्वारा फसल को पहुंचाए गए नुक़सान से प्रभावित हुए किसानों ने रविवार को अपना रोष व्यक्त कर वन विभाग का पूतला दहन फूंका।

पूर्व प्रधान उमेद बोरा ने बताया कि जंगल से आए दिन जंगली जानवर खेतों का रुख करते है। हाथियों द्वारा सुरक्षा दीवार को जगह-जगह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है परंतु अभी तक भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। जिस कारण जानवरों को फसलों तक पहुंचने के लिए मार्ग मिल गया है। वन विभाग द्वारा नाममात्र का मुआवजा दिया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकित हत्याकांड : पुलिस मुठभेड़ में ₹50 हजार का ईनामी बदमाश ढेर

किसानों ने मांग करते हुए कहा की फसलों का नुक़सान को देखते हुए सौर ऊर्जा बाड़ लगाई जाए, साथ ही हाथी सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य भी जल्द से जल्द शुरू किया जाए। कहा की किसानों की सभी फसलों का बीमा हो और उन्हें उचित मुआवजा मिले।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

प्रदर्शन करने वालो में नारायण सिंह, बहादुर सिंह, हेमंत बोरा, विजय सिंह, माधवी देवी, सुषमा बोरा, गीता देवी, कविता आदि शामिल थे।

  • इन किसानों की फसलों को पहुंचा नुकसान :–

तिलोक सिंह, नारायण सिंह, कुंदन चौहान, विजय सिंह, गजेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, चतर सिंह, खड़क सिंह, उमेद बोरा, सुरेंद्र सिंह, राम सिंह आदि।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top