उत्तराखंड

AISNA उत्तराखंड इकाई का गठन, शमशेर सिंह बिष्ट बने प्रदेश अध्यक्ष, शशि शर्मा उपाध्यक्ष

Advertisements

AISNA उत्तराखंड इकाई का गठन, शमशेर सिंह बिष्ट बने प्रदेश अध्यक्ष, शशि शर्मा उपाध्यक्ष

देहरादून। ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (आईसना) की उत्तराखंड इकाई का शुक्रवार को हरिद्वार रोड स्थित जीआईडी रेस्टोरेंट में विशेष बैठक हुई। इसमें शमशेर सिंह बिष्ट को प्रदेश अध्यक्ष और शशि शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड संरक्षक गुरदीप सिंह टोनी ने की।

केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर त्रिपाठी और महामंत्री सुश्री आरती त्रिपाठी के दिशा-निर्देश पर हुई इस बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर कई पत्रकारों ने आईसना की सदस्यता भी ग्रहण की।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

सदस्यता लेने वालों में प्रिया गुलाटी, पूनम आर्य, मीनाक्षी राजपूत, पुष्कर सिंह नेगी, नीरज पाल, सोनू उनियाल, जितेंद्र राजपूत, सत्यवीर सिंह, आरिफ खान, प्रदीप भंडारी, प्रदीप कुमार और शांति रावत शामिल रहे। सभी का संगठन की ओर से सम्मान किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन पत्रकारों का शोषण नहीं होने देगा और जल्द ही सूचना महानिदेशक से भेंट कर पत्रकारों की समस्याओं को सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफार्म और वेब चैनलों पर काम करने वाले पत्रकारों को भी प्रिंट मीडिया की तरह पत्रकार का दर्जा मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

इस मौके पर प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह ने कहा कि संगठन का जल्द ही सभी जिलों में विस्तार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। वहीं, बिष्ट ने बैठक में प्रिया गुलाटी को देहरादून जिला अध्यक्ष घोषित किया।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

बैठक में संरक्षक गुरदीप सिंह टोनी ने कहा कि पत्रकारिता अब कई रूपों में विस्तार पा चुकी है, ऐसे में पुराने कानूनों में संशोधन की आवश्यकता है। पत्रकारों को निष्पक्ष रहते हुए देशहित में कार्य करना चाहिए।

इस दौरान पत्रकारों के हितों पर कई महत्वपूर्ण चर्चाएं भी हुईं। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शशि शर्मा, महासचिव सोमपाल सिंह, सहसचिव अफरोज खां, कोषाध्यक्ष धीरज पाल सिंह, मीडिया प्रभारी विशाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top