उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट : 13 जनपदों में आज स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद

देहरादून।

उत्तराखंड में झमाझम बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर और हरिद्वार जनपद में विशेष सतर्कता बरतने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्यरत है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने आज सोमवार को सभी 13 जिलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पूजा-अर्चना के साथ देश-प्रदेश में सुख, समृद्धि की कामना कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिन जिलों में स्कूल बंद रहेंगे उनमें देहरादून, चमोली, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, ऊधमसिंहनगर, अल्मोड़ा, चंपावत और पौड़ी शामिल हैं। इस संबंध में आदेश भी जारी किए गए हैं।

बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका जताई जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग ने भी लोगों को अलर्ट पर रहने और अनावश्यक रूप से यात्रा न करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  आम जनता को परेशान करने वालों पर कार्रवाई से धामी सरकार क्यों कतरा रही है?

पढ़िए आदेश :- 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top