राजनीति

अमेन्द्र बिष्ट ने किया धनोल्टी की दशज्यूला पट्टी में जनसम्पर्क। कहा परिवर्तन चाहता है धनोल्टी का मतदाता

  • अमेन्द्र को मिल रहा महिलाओं और युवाओं का साथ

टिहरी/इन्फो उत्तराखंड

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट ने आज धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दशज्यूला पट्टी में जनसंपर्क किया।

धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में आप प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट लगातार जनसम्पर्क कर लोगों के बीच अपनी मजबूत पैठ बना रहे हैं। अमेन्द्र बिष्ट ने आज दशज्यूला पट्टी के तल्ला मथलौं, मल्ला मथलौं, मैड, ढांगू आदि गांव में घर-घर जाकर आपने लिए समर्थन जुटाया। इस दौरान उन्हें महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं का जबरदस्त समर्थन मिला।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार : धामी

जनसम्पर्क के दौरान अमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि वह नेता नहीं हैं बल्कि वह बेटे के रूप में जनता से समर्थन मांग रहे है। उन्होंने कहा कि वह जनता के आशीर्वाद से ही धनोल्टी में अच्छे स्कूल, न्याय पंचायत स्तर पर अस्पताल, बेरोजगारों को रोजगार देने की लड़ाई लड़ सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जलवायु परिवर्तन से निपटने हेतु पर्यावरण संरक्षण जरूरी : सुबोध उनियाल

बिष्ट ने कहा कि इस लड़ाई में उन्हें लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। वहीं जनसम्पर्क के दौरान दशज्यूला पट्टी के विभिन्न गांवों की महिलाओं ने परिवर्तन की बात करते हुए कहा कि इस बार उनका समर्थन अमेन्द्र बिष्ट को है। महिलाओं का कहना था कि महिला हितों और उसके उत्थान बात सिर्फ और सिर्फ अमेन्द्र बिष्ट कर रहे है और सभी लोग राजनीति कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अपनी माता जी के नाम पर किया पौधारोपण

वहीं उन्होंने आप पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल पर भरोसा जताते हुए कहा उन्होंने हमारे बच्चों का भविष्य बनाने के लिये काफी प्रयास किये। जनसम्पर्क अभियान में युवाओं की बढ़ती भागीदारी से गदगद अमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि धनोल्टी के युवा जान चुका है कि भाजपा और कांग्रेस ने उन्हें रोजगार के नाम पर सिर्फ ठगा है।

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top