राजनीति

लोकसभा चुनाव 2024 : मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा के मजखाली मंडल स्थित दुमौडा शक्ति केंद्र में किया जनसंपर्क, सरकार की गिनाई उपलब्धियां

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा के मजखाली मंडल स्थित दुमौडा शक्ति केंद्र में किया जनसंपर्क,सरकार की गिनाई उपलब्धियां

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का हुआ है तीव्र विकास,विकास की गति को और आगे बढ़ाने के लिए मोदी जी को है जिताना-रेखा आर्या

सोमेश्वर(अल्मोड़ा) : आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या मजखाली मंडल पहुंची जहां स्थानीय कार्यकर्ताओ ने कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया।यहां कैबिनेट मंत्री ने दुमौडा शक्ति केंद्र में स्थानीय जनता के साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क व जनसभा की।

यह भी पढ़ें 👉  17 महीने से फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानलेवा हमले में था वांछित

उन्होंने सभी लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।कहा कि आज मोदी जी और धामी जी द्वारा राज्य के विकास के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जैसे दूरदृष्टी जननायक आज हमारे देश को मिला है जिनके द्वारा हर तबके के लिए कार्य किए गए हैं।

कहा कि आज हर घर जल हर घर नल की सुविद्या हो,हर घर शौचालय हो,हर घर बिजली की सुविद्या हो,मुफ्त खाद्यान योजना हो,कोरोना काल मे मुफ्त वैक्सीन हो जैसे अनेको अनेक सुविधाएं देश के हर नागरिक को दी गई हैं।कहा कि पहले इन सब विषयो को पूरा करने के लिए कोई सोच भी नही सकता था लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में हर मुश्किल काम आसान हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: फेरी वालों की आड़ में चोरी, दून पुलिस ने किए शातिर चोर गिरफ्तार!

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय जनता की समस्याओं को भी सुना और सभी को आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। निश्चित ही स्थानीय जनता जनार्दन का जो स्नेह,प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है यह बताता है कि 10 सालों में केंद्र की मोदी जी की सरकार ने प्रमाणिक काम किया है और “मोदी की गारंटी” के साथ जनता विकसित भारत के सपने को साकार करने हेतु प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF का बड़ा खुलासा: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगों का गिरोह धरा, करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश!

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपाल परिहार, जिला मंत्री कन्नू शाह, जिला कार्यकारणी सदस्य तारा सिंह परिहार, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, बूथ अध्यक्ष नवीन सिंह, बूथ अध्यक्ष चन्दन सिह मेहता, प्रधान प्रतिनिधि हरीश सिह, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत आर्या, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश वर्मा, मंडल मंत्री राजू रावत, युवा मोर्चा कैलाश बिष्ट, वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोहर सिंह, रघुवर सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं देवतुल्य जनता उपस्थित रही।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top