उत्तराखंड

ब्रेकिंग : अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में बोर्ड के नियमों के तहत कार्यप्रणाली सुव्यवस्थित करने के दिए आदेश। पढ़े आदेश

इंफो उत्तराखंड/ देहरादून

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा-10 व कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाऐं 26 से प्रस्तावित हैं। परीक्षा के सफल संचालन हेतु बोर्ड के नियमों उप नियमों एवं समय-समय पर जारी अनुदेशों व आदशों के क्रम में सम्बद्धता प्राप्त विद्यालयों के प्राचार्य एवं अध्यापकों की सहभागिता अति महत्वपूर्ण एवं आवश्यक है।

 

 

शिक्षा महानिदेशक आर के कुंवर के अनुसार प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में संचालित विद्यालयों द्वारा बोर्ड की कार्यप्रणाली एवं अपेक्षाओं के अनुरूप कार्यशैली का प्रदर्शन नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पैरावेट कार्यकर्ताओं के आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन का समर्थन

 

प्रधानमंत्री भारत सरकार के मार्गदर्शन में आयोजित परीक्षा पे चर्चा 2022 कार्यक्रम में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की सहभागिता आशा के अनुरूप नहीं रही। जबकि इस सम्बन्ध में बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा कई बार निर्देशित किया गया था। बोर्ड द्वारा समय-समय पर आयोजित ऑनलाइन बैठकों एवं अन्य कार्यक्रमों में भी इसी प्रकार की कार्यशैली अपनाई जा रही है, जिसके कारण इन विद्यालयों को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के क्रियाकलापों के अनुरूप संघटित (Integrate) होने में कठिनाई आती है, यह स्थिति अत्यन्त खेदजनक है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

 

 

आदेश के अनुसार यह भी कहा गया है कि मण्डलान्तर्गत व जनपदान्तर्गत संचालित राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को तत्काल निर्देशित करें कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की  26 अप्रैल, 2022 से आरम्भ होने वाली कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन में बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप प्राचार्य एवं अध्यापक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे तथा बोर्ड के नियमों उप-नियमों एवं समय-समय पर जारी अनुदेशों व आदेशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे ताकि प्रदेश के समस्य अटल उत्कृष्ट विद्यालय बोर्ड द्वारा दिये गये दायित्वों का सफलतापूर्वक निवर्हन कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड : सरकार की मजबूत पैरवी से सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, उम्रकैद की सजा बरकरार

 

देखें आदेश :-

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top