उत्तराखंड

“नशे को ना, खेल को हां” थीम पर खेल प्रतियोगिता में नीलकंठ हाउस का दबदबा

  • “नशे को ना, खेल को हां” थीम पर खेल प्रतियोगिता में नीलकंठ हाउस का दबदबा

देहरादून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में चल रही चार दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। “नशे को ना और खेल को हां” थीम के तहत आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और गोला फेंक में भाग लिया।

बॉलीबॉल के महिला और पुरुष दोनों वर्गों में नीलकंठ हाउस विजेता रहा, जबकि महिला वर्ग में नंदा देवी और पुरुष वर्ग में त्रिशूल हाउस रनरअप रहे। बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स में पंचाचूली हाउस और पुरुष डबल्स में नंदा देवी हाउस ने जीत दर्ज की। महिला सिंगल्स में नीलकंठ तथा डबल्स में पंचाचूली हाउस विजेता रहे। कबड्डी के महिला व पुरुष दोनों वर्गों में नीलकंठ हाउस ने बाजी मारी। टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में पंचाचूली और महिला वर्ग में नीलकंठ हाउस विजेता रहा, जबकि गोला फेंक में नंदा देवी हाउस ने दोनों वर्गों में जीत हासिल की।

कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक अभियोजन गिरीश पंचोली मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और युवाओं को नशे व मोबाइल गेम्स से दूर रहकर खेलों को अपनाना चाहिए।

प्रतियोगिता में लगभग 1500 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं और इसका समापन 12 मार्च को होगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top