उत्तराखंड

माइनस 9 डिग्री में भी अडिग ‘औली बचाओ मुहिम’

Advertisements
  • माइनस 9 डिग्री में भी अडिग ‘औली बचाओ मुहिम’,
  • तीसरे दिन भी जारी धरना, अनशन की चेतावनी

ज्योतिर्मठ। उत्तराखंड की प्रमुख शीतकालीन पर्यटन स्थली और विंटर स्पोर्ट्स की राजधानी औली में स्थानीय पर्यटन हितधारकों द्वारा चलाया जा रहा “औली बचाओ मुहिम” के तहत धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड और माइनस 9 डिग्री से नीचे तापमान के बावजूद पर्यटन कारोबारी अंतरराष्ट्रीय नंदा देवी स्कीइंग स्लोप के समीप टेंट गाड़कर बीते 72 घंटों से धरने पर डटे हुए हैं।

स्थानीय पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि शासन को दिया गया तीन दिन का अल्टीमेटम आज शाम तक पूरा हो जाएगा। यदि अब भी दोनों मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। इसके तहत व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन सहित अन्य स्टेक होल्डरों को भी आंदोलन से जोड़ा जाएगा तथा अनशन पर बैठने का विकल्प भी खुला रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

धरना दे रहे पर्यटन कारोबारी विवेक पंवार, अंशुमन बिष्ट, महेंद्र भुजवान, जयदीप भट्ट, पवन सिंह और नंदन सिंह मार्तोलिया ने बताया कि उनकी दो सूत्रीय प्रमुख मांगें हैं—

पहली, औली में स्थापित आर्टिफिशियल स्नो मेकिंग सिस्टम को दुरुस्त कर सुचारु किया जाए।

दूसरी, वर्ष 2019 में उद्घाटन के बाद से बदहाल पड़ी ओपन आइस स्केटिंग रिंक को शीघ्र चालू किया जाए।

उन्होंने बताया कि 15 वर्ष पूर्व दक्षिण एशियाई शीतकालीन खेलों के दौरान यूरोप से करोड़ों रुपये की लागत से आयातित स्नो मेकिंग मशीनें आज कबाड़ साबित हो रही हैं। वहीं, आइस स्केटिंग रिंक का अधूरा कार्य होने के बावजूद उद्घाटन कर दिया गया, जो अब तक उपयोग में नहीं आ सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर की जनता मांग रही 210 करोड़ रुपये की संपत्ति का हिसाब : डॉ. अजय पाल

आंदोलनकारियों ने इन दोनों परियोजनाओं में हुए खर्च, खरीद-फरोख्त और मेंटेनेंस के नाम पर हुए बजट की जांच की मांग भी उठाई है।
पर्यटन हितधारकों ने स्पष्ट किया कि वे सरकार को पूरा सहयोग देने को तैयार हैं। यदि मशीनें सही हैं तो बर्फ बनाकर दिखाया जाए और यदि तकनीकी खामी है तो उसके कारणों की जांच के लिए एक संयुक्त समिति गठित की जाए, जिसमें स्थानीय जानकार, शासन के प्रतिनिधि और जी एम वी एम के विशेषज्ञ शामिल हों।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर की जनता मांग रही 210 करोड़ रुपये की संपत्ति का हिसाब : डॉ. अजय पाल

धरने को समर्थन देने के लिए आज ब्लॉक प्रमुख ज्योतिर्मठ अनूप नेगी, नगर परिषद ज्योतिर्मठ की चेयरमैन देवेश्वरी शाह और व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी भी औली पहुंचे। उन्होंने आंदोलन को जायज ठहराते हुए सरकार से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की। वहीं, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए मामले को शासन स्तर पर प्रमुखता से उठाने का आश्वासन दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बने पर्यटन ढांचे की अनदेखी से औली की साख और स्थानीय रोजगार दोनों पर संकट खड़ा हो गया है। अब देखना यह है कि शासन-प्रशासन कब तक इस आंदोलन की सुध लेता है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top