उत्तराखंड

Big breaking:- DM मयूर दीक्षित ने रोका 5 अधिकारियों का वेतन। जानिए वजह

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रोका 5 अधिकारियों का वेतन

सीएम हेल्पलाइन-सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर रोका वेतन और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दिखती ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में सीएम हेल्पलाइन एवं सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त समस्याओं की विभागवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान समस्याओं के निस्तारण में धीमी प्रगति पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक, चकबंदी अधिकारी रुड़की, अधिशासी अधिकारी शिवालिक नगर, तहसीलदार हरिद्वार तथा रुड़की का माह जून का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  आम जनता को परेशान करने वालों पर कार्रवाई से धामी सरकार क्यों कतरा रही है?

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवम् लेटलतीफी क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समयबद्धता से निस्तारण करते हुए जनता को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु अधिकारी स्वयं समस्या पंजीकृत कराने वाले व्यक्तियों से दूरभाष पर वार्ता करें और समस्या का प्रभावी निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों द्वारा की जा रही कॉल्स की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही हैं। उन्होंने जब समस्याओं का प्रभावी निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top