उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग: टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश का अलर्ट, कल स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित।

टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश का अलर्ट, 5 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद

नई टिहरी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा सोमवार शाम 6 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार यानी 5 अगस्त को टिहरी गढ़वाल जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सख्ती : सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, 50 सेक्टर अधिकारी तैनात

जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी टिहरी ने आदेश जारी कर जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में 5 अगस्त को एक दिन के लिए अवकाश घोषित किया है। आदेश के तहत मंगलवार को कोई भी स्कूल या आंगनवाड़ी केंद्र संचालित नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि किसी विद्यालय में आदेश का अनुपालन नहीं होता है और किसी प्रकार की दुर्घटना घटित होती है, तो संबंधित प्रधानाचार्य या प्रबंधक के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सजग इंडिया की मुहिम पहुंची गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर

प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि मौसम की गंभीरता को देखते हुए अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और सावधानी बरतें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top