उत्तराखंड

बड़ी खबर : उत्तरकाशी में मकान ढहने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत।

उत्तरकाशी में मकान ढहने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत

ग्राम मोरा में मलबे में दबे पति-पत्नी और दो मासूम बच्चे; रात में हुआ हादसा, SDRF टीम मौके पर मौजूद

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी के मोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोरा में आज तड़के एक भीषण हादसा हो गया। देर रात एक मकान की दीवार ढह जाने से घर में सो रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

जानकारी के अनुसार, आज सुबह थाना मोरी को ग्राम मोरा में एक मकान गिरने की सूचना प्राप्त हुई। बताया गया कि हादसे में कुछ लोग मलबे में दब गए हैं। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट मोरी से उपनिरीक्षक दीपक कुनियाल के नेतृत्व में एक रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

ग्राम मोरा, जो मुख्य सड़क मार्ग से करीब एक किलोमीटर पैदल रास्ते पर स्थित है, पहुंचने के बाद SDRF टीम ने गहन सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। मौके पर टीम को पता चला कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना देर रात हुई थी, जब मकान की एक दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने से घर के भीतर मौजूद गुलाम हुसैन (26 वर्ष), उनकी पत्नी रुकमा खातून (23 वर्ष), पुत्र आबिद (3 वर्ष) और दस माह की पुत्री सलमा मलबे में दब गए।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

SDRF टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी चारों शवों को मलबे से बाहर निकाल लिया है। टीम ने घटनास्थल पर गहन सर्चिंग की और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आगे की आवश्यक कार्यवाही में सहयोग किया। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top