उत्तराखंड

बड़ी खबर : केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बीच हाईवे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, एक वाहन क्षतिग्रस्त।

टेक ऑफ के समय हेली में आई तकनीकि खराबी, सड़क पर करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

पायलट की सूझबूझ से बचा हादसा, सड़क पर खड़ी एक गाड़ी क्षतिग्रस्त

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से यातायात एवं हेली शटल ऑपरेशन जारी

क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के एक हेलीकॉप्टर शनिवार दोपहर में टेक ऑफ के दौरान तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने समय पर परिस्थिति भांपते हुए पास में ही सड़क पर इमर्जेंसी लैंडिंग करवा दी, जिससे हादसा होने से बच गया। हालांकि आपातकाल लैंडिंग के दौरान पायलट को मामूली चोट आ गई एवं उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मौके पर टीम को रवाना करते हुए हेली को सड़क से हटवाने का कार्य करवाया जिससे यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

जिला पर्यटन अधिकारी एवं नोडल हेली सेवा राहुल चौबे ने बताया कि क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेली अपने बड़ासू स्थित बेस से श्री केदारनाथ धाम के लिए पांच यात्रियों के साथ टेक ऑफ कर रहा था। इसी दौरान हेली में कुछ तकनीकि खामी आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

हेली के पायलट ने समय रहते ही खामी को भांप लिया और नजदीक में सड़क खाली देखते हुए आपातकाल लैंडिंग करवा दी। हेली में सवार पांचों यात्री सुरक्षित हैं जबकि पायलट को थोड़ा सा चोट आई है। आपातकालीन लैंडिंग के दौरान सड़क पर खड़ी एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उक्त घटना से हेली शटल सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top