उत्तराखंड

बड़ी खबर : चमोली में बच्चों से कार धुलवाने पर सहायक अध्यापक निलंबित

  • चमोली में बच्चों से कार धुलवाने पर सहायक अध्यापक निलंबित
  • – प्रदेश के शिक्ष मंत्री ने लिया संज्ञान
  • – उप शिक्षा अधिकारी थराली करेंगे जांच, एक सप्ताह में सौंपेंगे रिपोर्ट

चमोली जनपद के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार में छात्रों से अपनी कार धुलवाने वाले सहायक अध्यापक घनश्याम तिवाड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही इस प्रकरण की जांच उप शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा थराली को सौंप दी है, जो एक सप्ताह के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा को विस्तृत जांच रिपोर्ट से सौंपेगी।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे छात्रों से कार धुलवाने वाले वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुये आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। जिसके क्रम में चमोली जनपद के जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) ने अनुशासनात्मक कार्रवाई कर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार के सहायक अध्यापक घनश्याम तिवाड़ी को तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर उनको मुख्यालय उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय थराली अटैच कर दिया गया है। साथ ही उक्त प्रकरण की जांच उप शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा थराली को सौंप दी है। जांच अधिकारी प्रकरण की ठोस जांच कर एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को सौंपेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार में छात्रों से गाड़ी धुलवाई जा रही, बड़ा पीड़ादायक है। छात्रों को पढ़ने की जगह निजी कार्य करवाना कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है। ऐसी हरकतों को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 

डॉ धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top