उत्तराखंड

बड़ी खबर : हरिद्वार में जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

हरिद्वार में जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

₹6 लाख के नकली नोट बरामद, उपकरण और मोबाइल भी जब्त

हरिद्वार। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल को मिले इनपुट पर कार्रवाई करते हुए हरिद्वार पुलिस ने जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने संयुक्त छापेमारी में गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर छह लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

सीआईयू रुड़की और कोतवाली रूड़की पुलिस की टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत यह कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपी 500-500 रुपये के नकली नोट बाजार में खपाने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने नकली नोट छापने के उपकरण और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

पुलिस द्वारा बालेश्वर उर्फ बाली, निवासी भोटावाली, पांवटा साहिब (हिमाचल), वर्तमान में हरिपुर, देहरादून में रह रहा था। इसके अलावा मनीष कुमार, निवासी कुडीनेत वाला, रायसी, लक्सर, जबकि हिमांशु, निवासी वर्ल्ड बैंक कॉलोनी, रुड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top