उत्तराखंड

ब्रेकिंग : जोशीमठ में भू-धसाव के दृष्टिगत प्रभावित परिवारों को किराये के भवनों पर विस्थापित हेतु हुआ बड़ा आदेश, पढ़ें आदेश 

चमोली/इंफो उत्तराखंड

जनपद चमोली के तहसील जोशीमठ की नगर पालिका क्षेत्र जोशीमठ में भू-धसाव के कारण प्रभावितों को किराये के भवनों पर विस्थापित किये जाने हेतु भवन किराये मद में मुख्यमंत्री राहत कोष से धनावंटन किया जाना है। इस संबंध में संयुक्त सचिव (लेखा)/आहरण वितरण अधिकारी अश्वनी कुमार वर्मा ने आदेश जारी किया है।

संयुक्त सचिव द्वारा जारी किए गए आदेश में जनपद चमोली के तहसील जोशीमठ की नगर पालिका क्षेत्र जोशीमठ में भू-धसाव के कारण छः सौ से अधिक भवनो मे दरारें पड़ने से 38 प्रभावित परिवारों को अस्थाई रूप से अन्यंत्र किराये पर निवास/विस्थापित किया गया है, तथा निरन्तर आवासीय भवनो में दरारे बढ़ रही हैं, जिससे प्रभावितों की संख्या बढ़ने के कारण उन्हें भी सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया जाना संभावित है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

वहीं दृष्टिगत प्रभावित परिवारों को किराये के भवनों पर विस्थापित करने हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुरोध किया गया है।

शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त निर्णय लिया गया है, कि जनपद चमोली के तहसील जोशीमठ के नगर पालिका क्षेत्र जोशीमठ के अन्तर्गत विगत दिनों से हो रहे भू-धसाव से प्रभावित ऐसे परिवार जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण अधियासन योग्य नहीं हैं अथवा ऐसे परिवार जो बेघर हो गये हैं, उन परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर किराये के मकान में अस्थायी रूप से विस्थापित करने हेतु ₹4000/- प्रति परिवार की दर से 6 माह के किराये मद में मुख्यमंत्री राहत कोष से अग्रिम के रूप में कुल ₹1.00 करोड़ (एक करोड मात्र) स्वीकृत कर जिलाधिकारी चमोली के निवर्तन पर रख दिये जाय।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

अतः मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत धनराशि ₹1.00 करोड़ RTGS के माध्यम से DM CHAMOLI & ADM CHAMOLI (RELIEF) के पद नाम से भारतीय स्टैट बैंक शाखा गोपेश्वर चमोली में संचालित खाता संख्या-36093795660 IFSC Code – SBIN0003291 में Reference No-141012686 दिनांक 07.01.2023 से हस्तान्तरित करते हुए मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग निम्न प्रतिबन्धों के अधीन सुनिश्चित कर लिया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

पढ़ें पूरी डिटेल्स :-

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top