उत्तराखंड

ब्रेकिंग : देहरादून में शीघ्र बनेगा CDS जनरल बिपिन रावत की स्मृति में स्मारक, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए सभी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंट क्षेत्र में सब एरिया के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर अनिरवान दत्ता के साथ कैंट क्षेत्र में देश के प्रथम सीडीएस शहीद जनरल बिपिन रावत की स्मृति में बनने वाले स्मारक को लेकर भूमि की उलब्धता को तरासा गया।

गौरतलब है कि गुरुवार को सैनिक कल्याण निदेशालय में देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में यह मांग भी उठी थी कि देहरादून में किसी चौक का नाम शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

जिसपर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने घोषणा कि थी शीघ्र ही सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में चौराहे का नामकरण और उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

इसके बाद, देर शाम मंत्री जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल के साथ बैठक कर सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में बनाए जाने वाले स्मारक या मूर्ति निर्माण को लेकर मंत्री जोशी ने बजट से संबन्धित सभी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

उन्होंने निर्देश दिए कि कैंट क्षेत्र के साथ-साथ देहरादून के शहरी क्षेत्र में किसी स्थान पर जनरल रावत की प्रतिमा लगाने के लिए भी भूमि का चयन किया जाए।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top