उत्तराखंड

Kotdwar : जनता को गुमराह कर रही भाजपा : डॉ. रावत

जनता को गुमराह कर रही भाजपा : डा. हरक सिंह रावत

कोटद्वार। पूर्व काबीना मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। प्रदेश में लगातार अपराध, भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी।

कोटद्वार पहुंचे पूर्व काबीना मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में कोटद्वार विधानसभा में कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की शुरूआत की गई थी। लेकिन, भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर भी धरातल पर विकास कार्य नहीं दिखाई दे रहे है। कहा कि वर्तमान विधायक सिर्फ पुराने स्वीकृत कार्यों को अपना बता जनता को गुमराह कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की टीम ने किए अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई भवन सील

उन्होंने दावा किया कि पाखरो टाइगर सफारी को कोर्ट से हरी झंडी मिल गई है। लेकिन, सरकार उस पर निर्माण कार्य शुरू नहीं करवा रही है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर मेडिकल कालेज को लेकर भी भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। कहा कि राज्य सरकार में दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो मेडिकल कालेज बनाया जा सकता है। लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग भी अधर में लटका हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  व्हाइटफ्लावर होटल एंड रिसॉर्ट्स का एक साल पूरा, मसूरी में 'बुलाख' रिसॉर्ट लॉन्च

डॉ रावत ने विधानसभा कोटद्वार में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। कहा कि खराब गुणवत्ता के चलते इस वर्षाकाल में नदियों में बाढ़ सुरक्षा दीवार ढह गई है। कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस का कार्यकत्र्ता सड़कों पर संघर्ष करेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भी विकास कार्यों के प्रति सचेत रहने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  मांगें न मानी गईं तो 27 को बैंक कर्मियों की हड़ताल

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, रंजना रावत, बलवीर सिंह रावत, विपिन डोबरियाल, सुरेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top