उत्तराखंड

बड़ी खबर : भाजपा ने किया हरक सिंह को 6 साल के लिए निष्कासित

देहरादून/इन्फो उत्तराखंड

इस वक्त उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हरक सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी ने 6 वर्षों के लिए बर्खास्त कर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया गया है। इस प्रकार काफी समय से अपने उग्र तेवर दिखा रहे हरक सिंह रावत को भाजपा ने करारा झटका दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  द हैरिटेज स्कूल का आईसीएसई-आईएससी में शत-प्रतिशत रिजल्ट

हरक सिंह को कांग्रेस नेताओं से मिलने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते बर्खास्त किया गया है। उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।

बताते चलें कि हरक सिंह पिछले काफी समय से लगातार अपने तेवर दिखा रहे थे, जिससे भारतीय जनता पार्टी असहज महसूस कर रही थी। पिछले दिनों भी वे कैबिनेट बैठक को छोड़कर अचानक चले गए थे, जिसके बाद उनकी मान मनोव्वल करने के बाद वह पुनः मान गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को रेरा पोर्टल से जोड़ा जाएगा : डॉ. आर. राजेश कुमार

गत दिवस देहरादून में आयोजित बैठक में भी वह गायब रहे थे। जिसके बाद से पार्टी संगठन में उनको लेकर रणनीति बन रही थी। इसी कड़ी में आज उन्हें पार्टी ने बर्खास्त कर दिया है।
बताते चलें कि हरक सिंह रावत लैंसडाउन विधानसभा सीट से अपनी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को टिकट दिलाने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा वे कोटद्वार से चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं थे। हालांकि उन्होंने यमकेश्वर, लैंसडाउन, डोईवाला व केदारनाथ सीट पर चुनाव लड़ने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें 👉  ये रहे धामी कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले, पढ़िए एक किल्क में..
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top