उत्तराखंड

ब्रेकिंग : गैरजिम्मेदाराना बयान के लिये माफी मागें भाजपा प्रवक्ता : राजीव महर्षि

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने सत्तासीन भाजपा के प्रवक्ता शादाब शम्स के चारधाम यात्रा पर दिये गये बयान को नितान्त गैरजिम्मेदाराना और अवाछित करार देते हुए राज्य सरकार भाजपा नेतृत्व से तत्काल माफी मांगने को कहा है। महर्षि ने यह टिप्पणी शादाब शम्स के उस बयान पर की है जिसमें उन्होंने कहा है कि चारधाम यात्रा पर लोग मोक्ष प्राप्ति के लिये आते हैं और अधिकारी भी यही मानते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

राजीव महर्षि ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता को सनातन की मूल्य – मान्यताओं और परम्पराओं का अध्ययन करने के बाद ही कोई टिप्पणी करनी चाहिए थी लेकिन इस मामले में न सिर्फ भाजपा ने सनातन धर्म का अपमान किया है बल्कि भाजपा प्रवक्ता ने भी अपनी अल्पग्यता का परिचय दिया है।

उन्होने कहा कि चारधाम यात्रा व्यवस्था करने में अपनी नाकामी छिपाने के लिये भाजपा सरकार और उसकी पार्टी के लोग अनर्गल बातें कर रहे हैं। उन्हेंं मोक्ष और तीर्थाटन का भेद भी पता नहीं है और समाज को ग्यान देने की कुचेष्टा कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले करीब 40 लोग अब तक भाजपा सरकार की नाकामी और लापरवाही के कारण अकाल काल के गाल में समा चुके हैं और भाजपा के नादान प्रवक्ता इसे मोक्ष का नाम देकर लोगोें के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय उस पर नमक छिड़क रहे हैं। इससे ज्यादा शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

उन्होनें भाजपा नेत्तृत्व की आलोचना करते हुए कहा है कि सनातन धर्म जैसे सम्वेदनशील मुद्दे पर गैर् जानकार और गैरजिम्मेदार व्यक्ति से बयान दिलवा कर वह श्रद्धालुओं का क्यों अपमान करना चाहती है। उन्हें इस बात को साफ करना चाहिए। अव्यवस्था, कुप्रबन्धन, नाकामी और लापरवाही पर इस तरह के बयानो से पर्दा नहीं डाला जा सकता। इससे सिर्फ दिमागी दिवालियापन ही उजागर होता है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top