उत्तराखंड

पौड़ी जिला पंचायत सीट पर भाजपा की शानदार जीत, रचना बुटोला बनी अध्यक्ष।

Advertisements

पौड़ी। जनपद गढ़वाल में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित कर दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि अध्यक्ष पद पर रचना बुटोला ने 33 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी दीपिका ईष्टवाल को पांच मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर आरती नेगी ने 18 मत पाकर जीत दर्ज की, वहीं महेंद्र राणा को 14 मत प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

जिला निर्वाचन अधिकारी ने परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र रचना बुटोला की ओर से उनके प्रस्तावक भरत रावत ने प्राप्त किया, जबकि उपाध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र आरती नेगी ने स्वयं ग्रहण किया।

उपाध्यक्ष, आरती नेगी

आरती नेगी, उपाध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल

उन्होंने कहा कि सभी विकासखंडों में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई। मतगणना केंद्रों पर पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  संकल्प: देहरादून में 1,000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया ‘नशे के विरुद्ध लड़ाई, मेरी शुरुआत खुद से’ का संकल्प

चुनाव पर्यवेक्षक ललित मोहन रयाल ने कहा कि पौड़ी गढ़वाल में हुए चुनाव पूरी तरह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुए। मतगणना के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या शिकायत सामने नहीं आई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top