उत्तराखंड

जल्द होगा भाजपा की प्रदेश टीम का गठन, चर्चा अंतिम दौर मे

  • जल्द होगा भाजपा की प्रदेश टीम का गठन, चर्चा अंतिम दौर मे
  • धामी के नेतृत्व मे लड़ा जायेगा 2027 का विस चुनाव

देहरादून। भाजपा शीघ्र जिला कार्यकारिणी को अंतिम रूप देते हुए प्रदेश टीम का गठन करने जा रही है। इस संबंध में प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन आपदाग्रस्त क्षेत्रों को छोड़ शेष जनपदों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श किया जा रहा है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि पार्टी मुख्यालय में शुरू हुई बैठक में जिला टीमों के गठन पर अंतिम प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं संबंधित विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से बातचीत की गई। केंद्रीय नेतृत्व के निदेशानुसार जिला कार्यकारणियों में महिला, युवा, एससी एसटी, ओबीसी आदि सभी वर्गों को उचित स्थान देने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा 2026: जाम से मुक्ति के लिए सरकार एक्शन में, गौचर, कर्णप्रयाग और चमोली में पार्किंग प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण

2027 विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत, जिताऊ टीम तैयार करने के लिए पार्टी दो दिन में सभी पक्षों से बातचीत कर रही है। जिसके उपरांत, आपदाग्रस्त जिलों के अतिरिक्त शेष सभी जनपदों की कार्यकारिणी का गठन हो जाए।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि एक दो दिन में जिला कार्यकारिणी के गठन के उपरांत प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी जाएगी। जो आगामी 17 सितम्बर से पीएम मोदी के जन्मदिन के साथ सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों का सफल आयोजन करेंगे।

भट्ट ने कल हुए प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, जो राहुल और तेजस्वी के मंच से हुआ वह पीएम की दिवंगत माता जी ही नहीं प्रत्येक मातृ शक्ति का अपमान है। उसपर कांग्रेस नेतृत्व द्वारा माफी मांगने या गलती नहीं स्वीकारने से 140 करोड़ देशवासियों में आक्रोश है।

यह भी पढ़ें 👉  महंगा हुआ सफर : अब ₹3,075 में बनेगा FASTag वार्षिक पास, NHAI ने दी मंजूरी

इस अपमान और द्वेषपूर्ण घटना की पीड़ा से भाजपा कार्यकर्ता भी अछूते नहीं है और यही वजह है कि कांग्रेस को अपनी गलती का अहसास करने और चेताने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। उसपर स्थानीय कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में जिस प्रकार हिंसा के सामान उनके नेताओं, कार्यकर्ताओं के पास होने के दावे किए गए। साथ ही उनके द्वारा, भाजपा कार्यकर्ताओं को उकसाने के प्रयास किए गए, ताकि हिंसा हो। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयम दिखाया और कांग्रेस की ऐसी साजिश को नाकाम कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीएससी (UPSC) में रैंक हासिल कर बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान : सीएम धामी

वहीं मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री को रिक्त 5 पदों को लेकर पार्टी की तरफ से अवगत कराया गया है। जिसपर स्वयं मुख्यमंत्री ने शीघ्र उचित निर्णय लेने का भरोसा दिलाया है।
लिहाजा शीघ्र केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में कैबिनेट का विस्तार होगा और विकास के कार्य अधिक प्रभावित तरीके से आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने सोशल मीडिया की तमाम अटकलो को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ये सरकार मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में अपना कार्यकाल पूरा करेगी। और उनके ही नेतृत्व में पार्टी 2027 का चुनाव पुनः जीतकर सरकार में आने की हैट्रिक लगाएगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top