उत्तराखंड

दुस्साहस : मोरी ब्लॉक में मंदिर के अंदर प्रवेश करने पर अनुसूचित जाति के युवक को जलती लकड़ी व अंगारों से बेरहमी से पीटा

पुरोला/इंफो उत्तराखंड 

पुरोला के मोरी क्षेत्र के सालरा गांव में मंदिर में प्रवेश करने पर एक अनुसूचित जाति के युवक को रातभर बंधक बनाकर जलती लकड़ी से पीटा गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना सीओ ऑपरेशन को सौंपी गई है।

बता दें कि बैनोल गांव निवासी आयुष (22) पुत्र अतर लाल ने मोरी थाने में पांच लोगों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास सहित कई अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में आयुष ने बताया कि वह 9 जनवरी को शाम करीब सात बजे गांव के कौंवल मंदिर में दर्शन के लिए गया था।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

मंदिर में मौजूद कुछ लोगों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बाद में उसे मंदिर में ही बांध दिया गया। यहां गांव के पांच स्वर्णों ने जलती लकड़ी व अंगारों से उसे रातभर पीटा जिससे वह बेहोश हो ‘गया।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

आयुष ने बताया कि 10 जनवरी सुबह जब उसे होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। आयुष ने बताया कि स्वर्णों ने उसे मंदिर में प्रवेश करने पर बेरहमी से पीटा।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

आयुष की शिकायत पर पुलिस ने गांव के जयवीर सिंह, ईश्वर, आशीष, चैन सिंह व भग्यान आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना सीओ ऑपरेशन प्रशांत कुमार को सौपी गई है। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top