धनौल्टी/इंफो उत्तराखंड
टिहरी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां कंडीसौड़ तहसील क्षेत्र में देर रात नगुन-सुवाखोली मोटरमार्ग पर गैर गांव के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक नगुन-सुवाखोली मोटरमार्ग पर देहरादून से उत्तरकाशी आ रही एक कार पीपी UK 10, 8266 अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे दूसरे सड़क पर जा गिरी।
वहीं नीचे कार गिरने की सूचना ग्रामीणों ने सुबह के समय राजस्व पुलिस को दी। जिसकी सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।
राजस्व उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि कार संभवत देर रात को नीचे सड़क पर गिरी होगी। जिसमें अब तक दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। बाकी लोगों को सर्च किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि एक शव पहाड़ी में फंसा मिला तो दूसरा कार के अंदर फंसा हुआ था। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें