उत्तराखंड

सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए दी वित्तीय स्वीकृति

  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 24 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के विधान सभा क्षेत्र चम्पावत में पूर्णागिरी मेले हेतु सेलागांव में बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन बनाये जाने हेतु ₹ 8.54 करोड के सापेक्ष ₹ 4 करोड़ स्वीकृत किये जाने तथा मानस मंदिर माला मिशन के अन्तर्गत श्री हनुमान गढ़ी मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु ₹ 4.91 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी स्थित पर्यटक आवास गृह खिर्सू के नवीनीकरण एवं उच्चीकरण किये जाने हेतु ₹ 4.01 करोड, जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के न्याय पंचायत मुख्यालय जखोली/फिताड़ी में श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रागंण का समतलीकरण/सौन्दर्यीकरण हेतु ₹ 1.09 करोड़ तथा विधानसभा पुरोला के विकासखण्ड नौगांव में रंवाई घाटी के आराध्य देवी रुद्रेश्वर महाराज मंदिर बिल्ला नौगांव के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 1.07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही जिला कारागार पौडी में नवीन आवासीय भवन निर्माण हेतु ₹ 9.25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top