देहरादून/इन्फो उत्तराखंड
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष श्री करन माहरा के निर्देश पर कांग्रेस ने चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी के 10 अन्य स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि पूर्व में जारी कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के 10 अन्य विधाकयगणों को भी शामिल किया गया है। जिनमें उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, विधायक राजेन्द्र सिंह भण्डारी, विधायक विक्रम सिंह नेगी, विधायक मनोज तिवारी, विधायक ममता राकेश, विधायक फुरकान अहमद, विधायक खुशहाल सिंह अधिकारी, विधायक विरेन्द्र जाति, विधायक रवि बहादुर एवं विधायक अनुपमा रावत शामिल है।
उपरोक्त विधायकगणों को मिलाकर कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों की संख्या 40 हो गई है। विजय सारस्वत ने बताया कि चुनाव प्रचार हेतु शीघ्र ही पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं एवं स्टार प्रचारकों के चुनावी कार्यक्रम निर्धारित किये जायेंगे।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें