Ad Ad
राजनीति

ब्रेकिंग : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, उप जिलाधिकारी आकाश जोशी को बर्खास्त करने की मांग : यशपाल आर्य

पौड़ी/इंफो उत्तराखंड 

पौड़ी जिले में काँग्रेस के युवा नेता नितिन बिष्ट से उपजिलाधिकारी पौड़ी आकाश जोशी द्वारा की गयी बदसलूकी का मामला लगातार गर्माता जा रहा है।

काँग्रेस के युवा नेता के समर्थन में आज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत, पूर्व सांसद प्रत्याशी मनीष खण्डूरी, पूर्व विधायक प्रत्याशी पौड़ी नवल किशोर, जिलाध्यक्ष काँग्रेस विनोद नेगी, वरिष्ठ महिला नेत्री सरिता नेगी आदि के साथ काँग्रेस कार्यकर्ताओं न जिला धिकारी पौड़ी कार्यालय का घेराव किया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री

जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनाती     की गई थी। इस दौरान काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उप जिलाधिकारी आकाश जोशी को बर्खास्त करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा जिस तरह से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दबाने का काम किया जा रहा है। इसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्होंने जिलाधिकारी पौड़ी डॉ विजय कुमार जोगडंडे को ज्ञापन सौंपकर युवा कांग्रेस के नेता पर हुए मुकदमे को वापस लेने की माँग की, साथ ही संबंधित उप जिलाधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की माँग भी गई।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम आशीष चौहान ने जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी

इस पूरे मामले में जिलाधिकारी पौड़ी डॉ विजय कुमार जोगडंडे ने बताया कि काँग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के द्वारा उन्हें एक ज्ञापन दिया गया है, जिसकी उनके द्वारा जाँच करवाई जा रही है, और जाँच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे। तथ्यों के आधार पर कार्यवाही कर ली जायेगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top