उत्तराखंड

मंत्री जोशी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर किया विरोध, रोका काफिला 

  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर किया विरोध, रोका काफिला 

उत्तरकाशी। जनपद के दौरे पर आए राज्य के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का शुक्रवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगोरी के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने काले झंडे दिखाकर जोरदार विरोध किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “गणेश जोशी वापस जाओ” के नारे लगाए और सड़क पर लेटकर मंत्री का काफिला रोक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

विरोध के चलते गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल को प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक भी देखने को मिली।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मंत्री के काफिले को प्रदर्शनकारियों के बीच से निकाला, लेकिन आगे पुल के पास एक बार फिर कुछ प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाकर मंत्री की गाड़ी रोकने का प्रयास किया। वहां से भी पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मंत्री के काफिले को सुरक्षित रवाना कराया।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि कैबिनेट मंत्री आज तक संगमचट्टी क्षेत्र में नहीं पहुंचे, जबकि वहां की सड़कें बेहद जर्जर हालत में हैं और स्थानीय लोग वर्षों से आवागमन की समस्या झेल रहे हैं। इसके साथ ही धराली में आई भीषण आपदा के बाद भी मंत्री द्वारा पीड़ितों की सुध न लेने का आरोप लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और मंत्री जनहित के मुद्दों की अनदेखी करते रहे तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top