उत्तराखंड

वोट चोरो, गद्दी छोड़ो के नारों के साथ कांग्रेस का राजभवन कूच।

Advertisements

वोट चोरो, गद्दी छोड़ो के नारों के साथ कांग्रेस का राजभवन कूच

‘कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार व आपदा राहत को लेकर कांग्रेसी सड़कों पर उतरे’

देहरादून, संवाददाता।‌ कांग्रेस ने दिल्ली के बाद अब उत्तराखंड़ में भी भाजपा सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी। मंगलवार को सूबे के कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं भाजपा पर जबरदस्त हमला करते हुये राजभवन का घेराव किया गया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जमकर बवाल काटा। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ तीखी नोंक झोंक भी हुई । इस दौरान कई कांग्रेसियों को गिरफ्तार भी किया गया।

विपक्ष कांग्रेस के नेताओं द्वारा सूबे की बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार तथा आपदा प्रबंधन में सरकार की नाकामियों को लेकर राजभवन कूच का आयोजन किया गया था। जिसके लिए सुबह से ही कांग्रेस भवन में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा होना शुरू हो गया था। भारी संख्या में जमा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जब प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और हरक सिंह तथा यशपाल आर्य व प्रीतम सिंह सहित समस्त बड़े नेताओं के साथ राजभवन की तरफ हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर कूच शुरू किया तो सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। राजभवन घेराव कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी नेताओं का कहना था कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा ने देवभूमि उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को पंगु बना दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व देशभर में “वोट चोरी” का षड्यंत्र रच रहा है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपने चंगुल में फंसाकर रखना चाहता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हालात में सुधार नहीं हुआ तो जन आंदोलन तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि धामी सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में होने वाले सभी अपराधों में भाजपा नेताओं की संलिप्ता देखी जा रही है। जिसके कारण पुलिस इन अपराधियों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है तथा बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा है। भाजपा के खिलाफ आग उगलते हुये डा. हरक सिंह का कहना है कि राज्य में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। बदमाशों के खौफ से लोग आत्महत्याएं कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एक माह से राज्य के लोग मानसूनी आपदा की मार झेल रहे हैं। धराली में आई आपदा पीड़ितों तक पहुंचने के लिए 20 दिन में सड़कों को ठीक नहीं किया जा सका है तथा आपदा प्रभावितों तक समुचित सहायता नहीं पहुंच पाई है। वही सत्ता में बैठे लोगों का उनके दुख दर्द से कुछ भी लेना—देना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी

पंचायत चुनाव में हुई धांधली और अनियमितताओं के मुद्दे पर आज कांग्रेसियों ने जबर्दस्त हमला बोला इस प्रदर्शन के दौरान ‘वोट चोरों गद्दी छोड़ो, के नारों की भी गूंज सुनाई दी। कुछ लोगों ने यह नारा लिखी तख्तियों को भी हाथों में ले रखा था। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हाथी बड़कला के पास रोक दिया जहां उनकी पुलिस के साथ तीखी झड़प भी हुई।

प्रदर्शनकारियों में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा से लेकर नेता विपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, सूर्यकांत धस्माना, अभिनव थापर व डा. हरक सिंह, हीरासिंह बिष्ट, लालचंद शर्मा व पूर्व विधायक राजकुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top