उत्तराखंड

साइबर ठगी मामले में ₹2,500 का इनामी अपराधी गिरफ्तार

  • पौड़ी पुलिस ने साइबर ठगी में वांछित ₹2,500 के इनामी आरोपी को बिहार से पकड़ा

कोटद्वार। साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहे ₹2,500 के इनामी आरोपी को पौड़ी पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार जौनपुर, कोटद्वार निवासी आरती बेलवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अगस्त 2024 में एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सऐप कॉल कर उनके पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी दी और डराकर उनसे पैसे की मांग की। आरोपियों के दबाव में आकर पीड़िता ने अपनी ज्वैलरी बेचकर व अन्य माध्यमों से करीब 6.90 लाख रुपये यूपीआई और बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में आईं 162 शिकायतें

मामले में कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एक संगठित साइबर गिरोह की संलिप्तता सामने आई। मुख्य आरोपी साजिद खान निवासी पश्चिमी चंपारण, बिहार को पुलिस पहले ही 24 जून 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री झण्डे पर दर्शन मनौतियों के लिए अब लगा दूनवासियों का तांता

पूछताछ में उसके साथी आसिफ इमाम का नाम सामने आया, जो ठगी की रकम पर करीब 10 प्रतिशत कमीशन पर काम करता था। पुलिस ने उस पर ₹2,500 का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और लगातार तलाश के बाद आसिफ इमाम (22) निवासी पश्चिमी चंपारण, बिहार को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  महंगा हुआ सफर : अब ₹3,075 में बनेगा FASTag वार्षिक पास, NHAI ने दी मंजूरी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top